मंदसौर। एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई के द्वारा एचआईवी एड्स के प्रचार- प्रसार के लिए ग्राम गुराडिया देदा में छात्र-छात्राओं द्वारा तख्तियां पर एचआईवी एड्स के संदेश लिखकर रैली निकाली गई। इसके पहले श्रीजी कॉलेज आफ फार्मेसी में विद्यार्थियों को राजेश रजक द्वारा एचआईवी एड्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को बताया कि एचआईवी एड्स की अधिक जानकारी के लिए 1097 नंबर डायल करके प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य विनोद पाटीदार, फार्मासिस्ट चेनपाल सिंह राठौड़, लैब टेक्नीशियन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।