मंदसौर। जिले के तहसील सुवासरा ग्राम किशोरपुरा के रहने वाले अजहरूद्दीन मोहम्मद हुसैन मध्यमवर्गीय पशुपालक है। अजहरूद्दीन के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इन्होंने खुद का व्यवसाय स्थापित करने का सोचा। अजहरूद्दीन को पशुपालक विभाग से बकरी पालन योजना की जानकारी मिली और इन्होंने खुद का बकरी पालन व्यवसाय शुरु किया। अजहरूद्दीन को बकरी पालन योजना अंतर्गत देशी नस्ल की 10 बकरी व 1 बकरा 77 हजार 456 रूपये में खरीदा। अजहरूद्दीन को बकरी पालन योजना में खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिये पशुपालन विभाग से 30 हजार 982 रूपये का अनुदान मिला। बकरी पालन व्यवसाय स्थापित करने के बाद हर महीने के 8 हजार रूपये कमा रहे है। इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया।