BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 5:17 pm
KHABAR : श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्री विद्या कोठी कुंकुमार्चन महायज्ञ, सभी आराधनाएं हमें परमात्मा तक ले जाती है - स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज, पढे़  खबर 

Share On:-

इंदौर। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में तीन दिवसीय श्री विद्या कोठी कुंकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन जारी है। दूसरे दिन शुक्रवार को नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा - बटुक ब्राह्मणों के साथ में विद्वानों के साथ में भगवती की आराधना करने वाले समस्त भागवत नवरात्रि का परम पवित्र समय मंत्र पूरा सुंदरी ललिता सुंदरी की हमारे इस नगर में वृहद स्तर पर पहली बार अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा आयोजन किया गया। सभी आराधनाएं हमें परमात्मा तक ले जाती है और हमारे मानव जीवन के उज्जवल हेतु यह सब क्रियाएं हैं। आज ब्रह्माचारिणी मां का दूसरे दिन का स्वरूप है, जो हमें स्वयं पर नियंत्रण रखना सिखाती है कि किस प्रकार हम काम, क्रोध, लोभ पर संयम करते हुए अपने जीवन को परमात्मा तक भी अगर मनुष्य को पहुंचना है तो भगवती की इसमें प्रमुख भूमिका होती है।


उन्होंने कहा - कंस के द्वारा प्रताड़ना देने के बाद में मथुरा से लेकर उस क्षेत्र के सभी लोग दुखी हो गए तो आकाशवाणी में घोषणा की थी कंस तुम्हारा अब मृत्यु का समय निकट आ गया है अर्थात किसी ने किसी स्वरूप में मां का प्राकट्य होता है। हम जिस नगर इंदौर में बैठे है वह मां अहिल्या की नगरी है, जहां मातृशक्ति का सम्मान सदैव के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। उन्होंने कहा नारी शक्ति का कितना सम्मान है साधना के माध्यम से हमारे अभिषेक ब्रह्मचारी जब रात्रि पूजा पूर्ण हुई 12.30 बजे तो, नारी शक्ति के चरण वंदन करके चंदन लगाकर प्रणाम करके रोजाना की इस पूजा का समापन करते हैं। विचार करें अगर हम स्वयं को पहचान लेंगे, नारी शक्ति अगर स्वयं को पहचान लेती है तो इस राज्य राष्ट्र के कल्याण के लिए अखंड भारत राष्ट्र के निर्माण हेतु नारी शक्ति के बगैर योगदान के संभव नहीं।


इस अवसर पर पंकज तोतला, रमेश चितलांगिया, भरत तोतला, सौरभ चौहान, अशोक डागा, सुनील राठी, कृष्ण शर्मा, गिरीश धुतसाथी आदि मौजूद थे। देवस्थान में अर्चना पक्ष नृत्य नाटिका का आयोजन भी मां भगवती के चित्रण पर किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE