खरगोन। शहर के दांगी मोहल्ला स्थित धर्मशाला से शुक्रवार दोपहर एक दो वर्षीय बच्ची अचानक खेलते हुए अपने परिवार से बिछड़ गई। छोटी बच्ची भटककर धर्मशाला से करीब एक किमी दूर मणी चौक क्षेत्र में पहुंच गई। यहां उसे अकेले इधर.उधर भटकता देख रहवासियों ने संभाला और पुलिस को सूचना दी। तालाब चौक पुलिस बच्ची को लेकर थाने पहुंची, जहां परिजनों की तलाश शुरु की गई।
थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि पुलिस की तत्परता के कारण कुछ करीब एक घंटे के बीच बच्ची को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के पिता सुमित जायसवाल ने बताया कि वह निमगुल निवासी होकर अपने रिश्तेदार के नुक्ता कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बच्ची खेलते हुए अचानक आंखों से ओझल हो गई, जिससे तलाशते हुए कोतवाली में होने की सूचना पर यहां पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने सकुशल बच्ची को सौंप दिया है। जायवाल ने पुलिस की सतर्कता के लिए उनकी सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।