भोपाल। अग्रोहा क्लब में अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता ने बताया कि सभी सदस्यों ने पीली साड़ी पहनकर अग्रसेन महाराज का पूजन, वंदन और आरती की।
क्लब की अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा क्लब का उद्देश्य सनातन परंपरा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा क्लब में होली, दिवाली, तीज, करवा चौथ, जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, बसंत पंचमी जैसे त्योहारों को जोश और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
क्लब में 60 से अधिक सदस्य मिलकर नए अंदाज में हर महीने आने वाले उत्सवों का आयोजन करते हैं। हाल ही में क्लब ने वन बंधू के बच्चों की शिक्षा के लिए दान भी किया था।
कार्यक्रम में होस्ट गुंजन अग्रवाल, इंदु अग्रवाल, रेनू मित्तल ने नए सत्र के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर दीपा, पुष्पा, पारुल, किरण, रश्मि, रेनू, बीना, रागिनी, अलका, अनु सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।