कसरावद। प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बोरावा की एनसीसी और एनएसएस इकाइयों द्वारा गंभीर रक्त विकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य को लेकर सिकल सेल, एनीमिया और थैलेसीमिया रोगों पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें 70 विद्यार्थी उपस्थित थे।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कसरावद डॉ. संतोष बडोले और लैब इंचार्ज दीपक नारिया द्वारा इन आनुवंशिक रोगों की रोकथाम और प्रबंधन पर बहुमूल्य जानकारी साझा की। विशेषज्ञों के अनुसार, सिकल सेल और थैलेसीमिया माता-पिता से बच्चों में स्थानांतरित होते हैं। जो समय पर जांच के महत्व पर जोर देते हैं क्योंकि यह सबसे अच्छी रोकथाम विधि है।
एक दिवसीय सेमिनार स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान के अनुरूप है। संस्था प्राचार्य डॉ. नितिन मिश्रा ने इन रोगों की पहचान, उपचार और रोकथाम के बारे में लोगों को शिक्षित करने पर अभियान के फोकस पर प्रकाश डाला। एक दिवसीय सेमिनार के आयोजन के माध्यम से प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बोरावा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सामुदायिक जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अरुण यादव ने अपने संदेश में विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की तथा कार्यक्रम समन्वयक एनसीसी अधिकारी योगेश खेड़े एवं सभी स्टॉफ को बधाई दी।