पिपलियामंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी को दिल्ली एवं भोपाल में सम्मान एवं अवार्ड मिलने पर नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, मुख्य नगर परिषद अधिकारी प्रवीण सेन, इंजीनियर राजेश उपाध्याय ने परिषद के पार्षद गण का सम्मान किया। आपने दिल्ली से लौटने के बाद परिषद के सभी जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। सम्मान समारोह में कहा कि आज सभी पार्षद गण एवं अधिकारी कर्मचारी गण नगर के सभी सम्मानित जनता के सहयोग से आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। पूरे मध्य प्रदेश में से पिपलियामंडी का चयन होकर नंबर आना हमारे कार्यकाल का ऐतिहासिक दिन है सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।