मनासा। नव निर्मित मनासा सिविल हॉस्पीटल में माँ दुर्गा की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि से डायलिसिस की सेवा प्रारंभ हो गई है। मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने डायलिसिस केंद्र पहुंच कर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जल्द ही यहां ओपीडी, प्रसव एवं अन्य उपचार संबंधी सभी सेवाएं शुरू होगी।विधायक मारू ने कहा कि मानव सेवा के लिए बना यह हॉस्पीटल अत्याधुनिक संसाधनों एवं चिकित्सकों की नियुक्ति साथ विधानसभा क्षेत्र के लिए समर्पित होगा। जल्द इसका लाभ सभी को मिलेगा।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, परसराम वर्मा, बीएमओ डॉक्टर भायल, नितिन श्रीमाल सहित हॉस्पीटल स्टाफ उपस्थित था।