निम्बाहेड़ा। नगर पालिका निम्बाहेड़ा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला के रामलीला मंच पर दस दिवसीय रामलीला की सजीव संगीतमय प्रस्तुति दी जा रही है। रामलीला मंच आयोजन समिति के संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि रामलीला मंच पर नागौर की प्रसिद्ध बजरंग रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा संगीतमय रामलीला की सुंदर प्रस्तुति दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को रामलीला मंच पर रामलीला मंचन के दौरान रावण अत्याचार, ताड़का वध, भगवान श्री राम जन्म, मरीची वध एवं पृथ्वी पुकार कथा का मंचन किया जाएगा। शर्मा ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेला आयोजन के साथ रामलीला मंच पर आयोजित रामलीला मंचन का पूर्ण श्रद्धा के साथ आनंद लेने का आव्हान किया।