BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 7:56 pm
KHABAR : स्वनिधि से उन्नति अभियान व पंचायत के राजस्व में वृद्धि से हुआ ग्राम विकास के कार्यों का मार्ग प्रशस्त, ग्रामीणों के खिले चेहरे, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायतों को सौंपे गये दायित्वों एवं विकास कार्यों के निर्वहन के लिये ग्राम पंचायतों के पास कराधान एवं कर वसूली से स्वयं की आय भी होना अपेक्षित है। जिले में करा रोपण के द्वारा पंचायतों के राजस्व वृद्धि के लिये 39 पंचायतों में स्वनिधि से उन्नति अभियान पायलट के रूप में लागू किया गया है। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन ने बताया  कि पंचायतों में सभी पात्र करदाताओं का पोर्टल पर पंजीयन एवं सही दरों पर करो का निर्धारण कर करदाताओं से कर वसूली का कार्य किया जा रहा है। अभियान में पारदर्शिता के लिये ऑनलाइन पोर्टल द्वारा कर निर्धारण, डिमांड नोट जारी करना एवं बैंक खातों में कर वसूली की जा रही है। अभियान अवधि में इन 39 ग्राम पंचायतों में 2118 नवीन करदाताओं का पंचायत दर्पण पोर्टल पर पंजीयन किया गया है। नवीन पंजीयन एवं कर वसूली के प्रयासों से अभियान अवधि में इन पंचायतों की कर राजस्व में धनराशि 1.90 करोड रुपये की वृद्धि हुई है। 

जिला पंचायत सीईओ जैन ने बताया  कि अभियान में पंचायत आय में वृद्धि के सुखद परिणाम परिलक्षित हो रहे है। पंचायत राजस्व में प्राप्त राशि से पंचायतें ग्राम विकास के अधिक कार्य करने को तत्पर हुई है। उन्होंने बताया गया कि जनपद महू के ग्राम पंचायत भैंसलाय पंचायत को 34.80 लाख रुपये का कर राजस्व से पंचायत द्वारा सी.सी. रोड निर्माण के 8 कार्य एवं अण्डर ग्राउण्ड ड्रेनज लाईन निर्माण के 4 कार्य स्वीकृत किये है। सरपंच ग्राम पंचायत भैंसलाय द्वारा बताया गया कि अभियान में किये गये प्रयासों से प्राप्त आय से पंचायत विकास के लंबित कार्यों को पूरा करने मदद मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE