BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 8:01 pm
KHABAR : वाहन चेकिंग की मुहिम जारी, आरटीओ द्वारा तीन स्कूली वाहन जब्त, अन्य वाहनों पर कार्रवाई कर 45 हजार रुपये का वसूला जुर्माना, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर स्कूली तथा अन्य वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर  द्वारा वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लापरवाही पाये जाने पर तीन वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों एवं पलकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी है। आज क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा 50 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 03 स्कूली वाहन ओमनी वेन, मैजिक बिना दस्तावेज के संचालित होते पाये गये, इन्हें जब्त किया गया। अन्य ऐसे वाहनों जिनमें कई खामियां पायी गई, उन पर भी मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही यात्रियों से अधिक किराया लेने, फिटनेश, परमिट, बीमा तथा पीयूसी आदि शर्तों का उल्लंघन करने और ओवरलोडिंग करने वाली बसों पर भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE