BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2024, 8:05 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने भ्रमण कर खाद वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शी और सुलभ कार्यप्रणाली के लिए दिए स्पष्ट निर्देश, पढ़े खबर   

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को ग्यारसपुर एवं बासौदा अनुविभाग क्षेत्र के ग्रामो का भ्रमण कर क्रियान्वित शासकीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया है। कलेक्टर सिंह ने भ्रमण के दौरान खासकर सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से प्रदाय किए जाने वाले खाद वितरण व्यवस्था व भण्डारण इत्यादि का स्थलीय भ्रमण कर अवलोकन किया है। भ्रमण के दौरान समिति प्रबंधको को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद वितरण व्यवस्था पूर्ण पारदर्शी और सुलभ हो। वितरण  व्यवस्था में कहीं भी त्रुटि ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि किसानो अथवा अन्य स्त्रोतो से खाद वितरण व्यवस्था में गडबडी सूचनाएं प्राप्त हुई तो संबंधितों पर आर्थिक व कठोर दण्डात्मक दोनो कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर सिंह ने लगधा सेवा सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। समिति प्रबंधक के सेवानिवृत्त हो जाने पर उक्त समिति के संचालन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर त्योंदा की समिति से कर्मचारी की तैनाती सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने त्योंदा क्षेत्र के भ्रमण दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सोसायटी व खाद गोदाम का भी अवलोकन किया है। उन्होंने स्कूल के निरीक्षण के दौरान कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक गुणवत्ता  के स्तर का जायजा लिया है। उन्होंने चर्चा के दौरान विषय के अनुरूप कैसे तैयारी करें पर विद्यार्थियों को संक्षिप्त मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे हर रोज स्कूल आएं। शैक्षणिक संस्था में उपलब्ध, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय का अधिक से अधिक दोहन करने की सीख विद्यार्थियों को देते हुए उन्होंने उपरोक्त स्थलो का भ्रमण कर जायजा लिया है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को डिजीटल के माध्यम से शिक्षा देने के निर्देश संस्था प्राचार्य को दिए है। कलेक्टर सिंह ने तहसील कार्यालय का भी जायजा लिया और संपादित किए जा रहे राजस्व कार्येा की जानकारी प्राप्त की। यहां उन्होंने मरम्मत संबंधी कार्य कराए जाने केे निर्देश दिए है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी जायजा लिया और अस्पताल में कई महीनो से आपरेटर नहीं होने से एक्सरे मशीन बंद पाए जाने पर टेक्निशियन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर के निरीक्षण भ्रमण के दौरान ग्यारसपुर एवं बासौदा एसडीएम के अलावा विभिन्न विभागोे के खण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE