सीहोर। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान संचालित किया गया है। सरकार द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दों पर विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में महिला एवं बालिका शक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक शक्ति अभिनंदन अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के संचालन के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने गत दिवस सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है। शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत जिला एवं विकासखंड तथा ग्राम पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को समस्त क्षेत्र में सशक्त होना आवश्यक है आर्थिक राजनीतिक आत्मनिर्भर कानून की जानकारी एवं शासन की महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी और बालिकाओं को समाज में समान अधिकार मिले उन्हे शिक्षित किया जाये आदि जानकारीयां दी गई। अभियन के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन समस्त ग्राम स्तर पर किया गया।