सीहोर। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा संचालित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के पूर्णतः निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया का अंतिम चरण संस्था स्तर की काउंसलिंग प्रारम्भ हो गई है। कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राऐं कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग ब्रांच एवं कक्षा 12वीं उत्तीर्णं छात्राऐं मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट ब्रांच में प्रवेश ले सकती है।
प्राचार्य डी आर वर्मा ने बताया कि प्रवेश की सम्पूर्णं प्रक्रिया बेवसाईट dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। समय सारणी अनुसार छात्राओं को सर्वप्रथम एमपी ऑनलाईन के कियोस्क के माध्यम से डीटीई काउंसलिंग द्वारा 08 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2024 एवं 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर, 2024 के मध्य डॉ बाबा साहब अम्बेडकर योजनांतर्गत डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अपना पंजीयन करवाना होगा। तत्पश्चात अभ्यर्थी को संस्था में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र के साथ 07 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से संस्था में उपस्थित होना होगा। सीट रिक्त रहने की स्थिति में 08 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 16 अक्टूबर, 22 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर को संस्था में उपस्थित होना होगा।
प्राचार्य वर्मा ने बताया कि संस्था में प्रवेश पूर्णतः निशुल्क है साथ ही छात्राओं को निशुल्क छात्रावास एवं भोजन उपलब्ध रहेगा एवं संस्था से ही सभी छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें एवं स्टेशनरी प्रदाय की जाती है। छात्राओं को प्रतिमाह 1000 रू छात्रवृत्ति भी प्रदाय की जावेगी। इच्छुक छात्राऐं कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्रभारी शक्ति तिवारी मो 9691360834 से प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकती है।