रतलाम। तारा प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला स्तरीय स्किल एक्सपो क्वेश्चन प्रदर्शनी 2024 का आयोजन रतलाम में 4 अक्टूबर को किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने की कार्यक्रम में उद्योगपति समाजसेवी जीडी अंकलेसरिया अशोक लोढ़ा तथा डीवीसी योगेशपाल, जितेंद्र जोशी, सी एल सालित्रा उपस्थित थे।
इस प्रदर्शनी में 48 वर्किंग नॉनवर्किंग मॉडल 47 चार्ट पोस्ट तथा साथ लघु नाटिका में प्रस्तुत की गई। कल 12 मूल्यांकन कर्ताओं में से चार-चार की तीन अलग-अलग टीमों द्वारा सभी विधाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कर्ताओं में अमर वरदानी, नीरू वर्मा, संध्या वोहरा, आफाक अहमद सिद्दीकी, अरविंद गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, सुदामा माहेश्वरी, सुधीर गुप्ता, वर्षा कुलकर्णी, एसके गौतम, अभिषेक दुबे, जितेंद्र जोशी उपस्थित थे। अलग-अलग विधाओं में तीन प्रतिभागियों को 5000 से लेकर 500 तक के नगद ई नाम का प्रावधान है।कैटेगरी वर्किंग नॉन वर्किंग मॉडल में शासकीय सीएम राइस जावरा की जानवी कैलाश शासकीय खरवा कला के गोविंद राधे श्याम तथा शासकीय उत्कृष्ट रतलाम के अनुराग नरवर सिंह क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार कैटेगरी पोस्टर चार्ट में जावरा सीएम राइस स्कूल की भावना सुनील, पिपलोदा सीएमराइस की हिमांशी चौधरी तथा सरसी स्कूल की किट्टू कृष्ण पाल क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। लघु नाती गांव में प्रथम स्थान पर शासकीय उमावि कन्या सैलाना ट्रेड आईटी में दिव्यांशी आशा, लक्ष्मी, मुस्कान रहे। द्वितीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट रतलाम ट्रेड सिक्योरिटी में ममता दिव्यांशी रानी रहे, तृतीय स्थान पर शासकीय हाट पिपलिया ट्रेड आईटी के कनिका मनीषा ऋषभ गोविंद रहे।