रतलाम। शुक्रवार को जिले के बाजना भ्रमण के दौरान कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। सीमांकन नामांतरण बटवारा आदि निराकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश तहसीलदार मेहमूद अली को दिए।