BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 11:47 am
KHABAR : कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में जिले में पशुपालन विभाग कर रहा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जारी वित्तीय वर्ष में 7 हितग्राहियों को किया लाभान्वित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा शासन संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में संचालित योजनाओं की धरातल स्तर पर क्रियान्वयन की सघन मॉनिटरिंग की जाती है।

पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ शुक्ला ने बताया कि समुन्नत मुर्रा पाड़ा योजना अंतर्गत विभाग द्वारा उच्च नस्ल का मुर्रा पाड़ा स्वरोजगार एवं नस्ल सुधार हेतु दिया जाता है। चालू वर्ष में 2 लाख 70 हजार रुपए वित्तीय लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। हितग्राहियों को 6 मुर्रा पाड़ा उपलब्ध कराए गए हैं। इसी प्रकार बकरी इकाई प्रदाय योजना अंतर्गत बैंक क्रेडिट एवं अनुदान पर देसी बकरियों में नसल सुधार, हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए योजना संचालित की जाती है, इसमें इकाई लागत 77456 रुपए है। सामान्य व्यक्ति को 40 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति को 60 प्रतिशत अनुदान मिलता है। हितग्राही का अंशदान 10 प्रतिशत होता है, शेष बैंक ऋण राशि होती है। जारी वित्तीय वर्ष में 7 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।

विभाग द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस योजना में दुधारू पशु गाय तथा भैंस खरीदने हेतु बैंक ऋण के आधार पर सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 25 प्रतिशत अनुदान अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तथा अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए 33 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 2 लाख रुपए विभाग द्वारा दिए जाते हैं। जारी वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को लाभान्वित करके शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की गई है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना भी संचालित है उक्त योजना में राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत केंद्र सरकार हेचरी तथा ब्रूडर कम मदर यूनिट भेड़ बकरी प्रजनन फार्म, ग्रामीण पोल्ट्री फार्म तथा खेत चारा मूल्य वर्धन इकाई तथा भंडारण की स्थापना के लिए 50 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करती है।

गौशालाओं को आर्थिक सहायता-
जारी वित्तीय वर्ष में विगत अप्रैल से लेकर जुलाई माह तक जिले की अशासकीय गौशालाओं को एक करोड़ 98 लाख 94 हजार रुपए तथा शासकीय गौशालाओं को 30 लाख 13 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।उपसंचालक पशु पालन डॉ शुक्ला ने बताया कि जिले की अशासकीय गौशालाओं में 10931 गोवंश है, इसी प्रकार शासकीय गौशालाओं में 1656 गोवंश है, गौशालाओं के गोवंश हेतु शासन द्वारा राशि प्रदान की जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE