शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना के आदेश अनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. दाताराम जयंत के मार्गदर्शन में आयुष विंग शाजापुर में आज निरूशुल्क आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथी पेंशनर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, संधिवात, आमवात, त्वक्करोग, अर्शरोग, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, वातरोग आदि रोगियों का परीक्षण कर औषधियां वितरित की गई। इस अवसर पर शिविर में डॉ. सीमा बड़िया, डॉ. दिव्या दुबे, डॉ. नम्रता सोलंकी, प्रियंका खंडेलवाल, मों. रईस मंसूरी, विनोद कुमार गयंद ने अपनी सेवाएं दी।