शाजापुर। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 में स्वीकृत कालापीपल के कन्या सीनियर छात्रावास का स्थानीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। जिला संयाजक मीना मंडलोई ने बताया कि 250 लाख रूपये लागत के इस छात्रावास भवन का निर्माण हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया गया हैं। उक्त छात्रावास भवन में 50 छात्राएं निवास करेंगी। इस अवसर पर नगर परिषद पानखेड़ी अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष भगवत सिंह मेवाड़ा, जयप्रकाश, सुरेश परमार, कृपाल सिंह मेवाड़ा था छात्रावासों के अधीक्षक एवं अधीक्षिकाएं उपस्थित थी।