देवास। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश की समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ वेलनेस सेण्टर में टेलीमेडिसीन सुविधा दी जा रही है। देवास जिले में भी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर से चिकित्सक/विशेषज्ञ से सीधा संवाद स्थापित कर नागरिक टेली कंसल्टेशन के माध्यम से परामर्श एवं उपचार की सुविधा का लाभ ले रहे है। बागली ब्लॉक के ग्राम धाराजी की सुनीता ने टेलीमेडिसीन सुविधा का लाभ लेकर चिकित्सीय परामर्श लिया और उपचार कराया। सुनीता गर्भावस्था में बुखार, दर्द के कारण स्वास्थ्य ठीक नही होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर पहुंची।जहां ओपीडी में जांच उपरांत लेपटॉप के माध्यम से वीडियो काल कर शासन की महत्वकांक्षी योजना टेलीकंसल्टेशन सुविधा के माध्यम से डॉ अमनदीप कौर प्रसूति एवं स्त्री रोग से बात करवायी और रिपोर्ट देखने के पश्चात चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्रदान किया।
देवास जिले के 21 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजनास, आमला, अमलाताज, बाईजगवाडा, बावडीखेडा, भौंरासा, चौबाराधीरा, डबलचौकी, डोकाकुई, हरणगांव, कमलापुर, कांटाफोड, कुसमानिया, लोहारदा, नेमावर, पानीगांव, पीपलरावा, पुंजापुरा, रतनपुर, संदलपुर, उदयनगर में टेलीकंसटेशन और 199 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों में ई-संजीवनी के माध्यम से मरीजों को सीएचओ के माध्यम से टेली मेडिसीन की सुविधा चिकित्सक/विशेषज्ञ से सीधा ऑडियो-विजुअल संवाद स्थापित कर परामर्श एवं उपचार की सुविधा ले सकते है। टेलीकंसलटेशन सुविधा शासन की महत्वकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से प्रदेश की ग्रा