BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 1:36 pm
KHABAR : जिले में पशुपालन विभाग ने लगाए 06 लाख 32 हजार 619 पशुओं को विभिन्न प्रकार के टीके, लंपी वायरस सहित अन्य बीमारियों से बचाने की कवायद शुरू, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग देवास डॉ सीएस चौहान ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा पशु कल्याण के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में से मुख्य रूप से टीकाकरण, उपचार, चलित चिकित्सा इकाईयां संचालन, गौशाला संचालन एवं राजमार्गों से पशु हटाना आदि कार्य पशुपालन विभाग के अमले द्वारा जिले में किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में 01 अप्रैल से अब तक टीकाकरण में 06 लाख 32 हजार 619 पशुओं में विभिन्न टीका किया गया। 01 लाख 38 हजार 815 पशुओं का उपचार संस्थाओं द्वारा किया गया। चलित चिकित्‍सा इकाई 1962 संचालन किया जा रहा है, जो घर पहुंच पशुओं में उपचार करती है। इसमें 4377 पशु पालकों को घर पहुंच सेवायें दी गई। जिले के मुख्य राजमार्गों पर गौ पेट्रोलिंग द्वारा पशुओं को सड़क हादसों बचाने के लिए सड़क से गौशाला पहुंचाया जा रहा है। जिले में 84 गौशाला संचालित है, जिसमें 10 हजार 845 गौवंश संरक्षित है। जिनको इस वर्ष में वर्तमान तक 491.04 लाख का अनुदान सहायता दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE