BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 2:17 pm
BIG REPORT : भारत बांग्लादेश टी 20 मैच, प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद विरोध का ऐलान, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। भारत बांग्लादेश टी 20 मैच को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है, कलेक्टर के जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी होने के बावजूद बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने प्रेस वार्ता में मैच को लेकर विरोध का ऐलान कर दिया है। नीरज दौनेरिया ने कहा है कि वह कल मैच के दौरान किस तरह विरोध दर्ज कराएंगे इसका खुलासा अभी नहीं करेंगे, लेकिन बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद विरोध जरूर करेगी।


बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता
विरोध के कारण को लेकर कहा कि भारत और बांग्लादेश का मैच इस समय होना ही नहीं चाहिए था। बीसीसीआई ने यह मैच गलत समय पर आयोजित कराया है, इस समय बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं के साथ बर्बरता हुई है। हमारी कई बहनों के साथ बलात्कार किए गए, हिंदुओं को वहां के पेड़ों और खंभों से बांधकर लटका कर मारा गया, इतनी बर्बरता कभी भी इतिहास के पन्नों में हमने सुनी नहीं। जितनी बर्बरता बांग्लादेश में हिंदुओं की हुई है, ऐसी बर्बरता के बावजूद भी बीसीसीआई के द्वारा बांग्लादेश के साथ मैच कराना यह करोड़ों हिंदुओं की भावना पर ठेस पहुंचाने का विषय है, करोड़ों हिंदू इससे आहत हैं।


दुर्गा पंडाल से 5 लाख की रंगदारी
वर्तमान में टीवी चौनल पर और सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार से लोग अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। अभी हाल ही में जो कानपुर में मैच हुआ था उसमें भी काफी विरोध हुआ था, लोग वहां मैच देखने तक नहीं गए हैं। लोगों ने बहिष्कार भी किया है।क्योंकि एक तरफ हमारे हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा और दूसरी ओर मैच हो रहा है। अभी कल ही मालूम हुआ है कि इस समय बांग्लादेश में दुर्गा पूजा चल रही है और वहां पर दुर्गा पूजा हिंदू नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके प्रत्येक पंडाल से 5 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है।


दुर्गा पूजा नहीं करने की धमकी
कट्टरपंथियों ने धमकी दी है कि अगर यहां रहना है तो दुर्गा पूजा नहीं करना है यह धमकी दी गई है। लाखों की संख्या में हिंदू होने के बावजूद भी वहां पीड़ित और परेशान है और यहां उनके साथ में मैच खेला जाए तो यह एक तरीके से निंदा का विषय है। बीसीसीआई को यह मैच रद्द कर देना चाहिए। दौनेरिया ने बजरंग दल के कार्यकर्ता से आह्नवा किया है कि वह मैच का बहिष्कार करें और यह मैच को रद्द कराने के लिए बीसीसीआई से प्रयत्न करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE