डिंडोरी। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी डिंडोरी में दो दिवसीय दौरे पर रही। प्रतिमा बागरी के आगमन पर नगर परिषद की अध्यक्ष एवं पार्षदों ने लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में उनका स्वागत लिया। इस बीच निर्माण कार्य देख जताई नाराजगी।
इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय, आवासीय विद्यालय और बड़े निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें महावीर टोला में बन रही सड़क और पाटनगढ़ में बन रहे म्यूजियम निर्माण की गुणवत्ता पर असंतुष्ट प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर हर्ष सिंह को जांच के लिए निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि, नगर परिषद और जिले में चल रहे निर्माण कार्याे की समीक्षा कर विभागों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही छात्रों से बात कर उनकी समस्या को जानने का प्रयास किया। प्रतिमा बागरी ने कहा कि, जिले में पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं है उसको लेकर चर्चा की है। डिंडोरी को कैसे बढ़ाया जाए इसको लेकर प्रयास किया जाएगा।