BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 2:31 pm
KHABAR : श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति का कार्यक्रम, समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल का सम्मान, एआई वैज्ञानिक डॉ. तृप्ति बंसल और खिलाड़ी गुनवी भी अलंकृत, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। अग्रवाल समाज की शीर्ष संस्था श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति द्वारा पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5148वीं जयंती पर चिमनबाग मैदान पर आयोजित सामाजिक सम्मेलन में समाज की प्रतिभाओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्य अतिथि के रूप में समर्पित समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल (कालानी नगर), एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के क्षेत्र में इंदौर से अमेरिका पहुंचकर समाज की ख्याति को आगे बढ़ाने वाले डॉ. तृपित बंसल और बास्केटबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी गुनवी अग्रवाल को समाजसेवी ब्रह्मलीन कुंजीलाल गोयल एवं रामरतन अग्रवाल की स्मृति में पदक एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर अलंकृत किया गया।


केन्द्रीय समिति की अलंकरण समिति के चेयरमैन डॉ. कुलभूषण मित्तल कुक्की, को-चेयरमैन किशोर गोयल और देवेन्द्र बंसल ने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मान के लिए चयनित बाबूलाल अग्रवाल ने जीएसआईटीएस कालेज से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की और पिछले 50 वर्षों से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। उनकी सेवाओं को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी उन्हें ताम्रपत्र से सम्मानित किया है। इसी तरह इंदौर के डॉ. तृप्ति बंसल ने एआई के क्षेत्र में नई कार्यशैली खोजकर ओपन एआई की नई रिलीज के संस्थापक वैज्ञानिक के रूप में ख्याति प्राप्त की है, जिसे भविष्य में मशीनों को इंसानों की तरह सोचने जैसे अविष्कार शामिल हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने पिछले दस वर्षों में अथक परिश्रम किया है। उनकी ओर से यह अलंकरण उनके परिजनों ने प्राप्त किया। समाज की एक अन्य खेल प्रतिभा गुनवी अग्रवाल ने बास्केटबॉल में खेलो इंडिया गेम्स में वर्ष 22-23 में कांस्य पदक जीतने के बाद वर्तमान में मध्यप्रदेश टीम की कप्तान की जिम्मेदारी संभाली है और यूथ नेशनल गेम्स में भी उनकी टीम ने रजत पदक जीता है। कैप्टन रहते हुए उन्हें आल ओवर इंडिया की बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड भी मिल चुका है। पूरे देश में बास्केट बाल की 30 खिलाड़ियों में से भारतीय टीम में उनका चयन किया गया है। उनकी उपलब्धियों के लिए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, संजय नखराली, गणेश गोयल, प्रवेश अग्रवाल सौम्या, जगदीश बाबाश्री, के.के. गोयल, पी.डी. अग्रवाल महू, राम ऐरन, संतोष गोयल, अरविंद बागड़ी एवं गोविंद सिंघल, अमिताभ सिंघल, शैलेष गर्ग, नवीन बागड़ी भी उपस्थित थे।


केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल एवं अरविंद बागड़ी ने बताया कि अतिथियों ने शोभायात्रा में शामिल फैंसी ड्रेस स्पर्धा में 100 से अधिक बच्चों में से तीन वितेजाओं को भी पुरस्कृत किया। आयोजन के दौरान शोभायात्रा में सोलह शृंगार (सजी-धजी) कर पहुंची महिलाओं को भी पुरस्कृत किया। कलश लेकर चलने वाली महिलाओं और गरबा प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।


पिंकी रवि अग्रवाल के अनुसार प्रथम पुरस्कार खाटू श्याम बाबा बनकर आए वेद गोयल, द्वितीय पुरस्कार लक्ष्मी माता बनकर आई पूरबिया बंसल और तृतीय पुरस्कार ट्रैफिक सिग्नल बनकर आए दर्श अग्रवाल को भी पुरस्कृत किया। इसी तरह महिला उपाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता द्वारा संचालित बेस्ट ड्रेसअप स्पर्धा में भी 11 महिलाओं को वर्षा बंसल द्वारा संयोजित कलश प्रतियोगिता में भी 11 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन में आने वाले बंधुओं के लिए लकी ड्रा भी निकाला गया, जिसमें एलईडी टीवी का प्रथम पुरस्कार आशीष गोयल, द्वितीय रवि अग्रवाल को फ्रीज तथा तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन का दिया गया। सभी अतिथियों ने समाज के हित में चलाए जा रहे प्रकल्पों की सराहना करते हुए समाज के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे समाज के हित में अपनी योजनाएं इस ढंग से बनाएं कि अंतिम छोर के बंधु को भी उनका लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन अरविंद वेल्युअर एवं राजेश इंजीनियर ने किया। आभार माना उपाध्यक्ष नारायण अग्रवाल ने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE