चित्तौड़गढ़। जिला चित्तौड़गढ़ की कॉन्स्टेबल सामान्य भर्ती 2023 हेतु आयोजित शारिरिक दक्षता व कम्प्यूटर आधारित (सीबीटी) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित हो गया है। सफल अभ्यर्थी पुलिस विभाग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे। सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व बायोमेट्रिक सत्यापन, मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण, मूल दस्तावेजो के सत्यापन आदि की औपचारिकतायें 14 अक्टूबर को पुलिस लाईन चित्तौड़गढ़ में की जाएंगी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की विज्ञप्ति द्वारा जिला चित्तौड़गढ़ की 120 पदों की कांस्टेबल सामान्य भर्ती 2023 हेतु आयोजित शारिरिक दक्षता, कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) परीक्षा एवं विशेष योग्यता के अंकों को सम्मिलित करते हुए सफल रहे 102 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। जिसका वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम पुलिस विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची पुलिसअधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम राजस्थान पुलिस विभाग की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in एवं http://chittorgarhpolice.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
चयन सूची पर अंकित चयनित अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि कॉस्टेबल सामान्य पद पर नियुक्ति हेतु मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण, समस्त मूल दस्तावेज की जाँच एवं बायोमेट्रिक मिलान दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को प्रातः 07 बजे रिर्जव पुलिस लाईन जिला चित्तौडगढ में की जानी है।
अतः प्रकाशित विज्ञप्ति संख्या 3346 दिनांक 03.08.2024 की बिन्दू संख्या 14 में वर्णितानुसार समस्त मूल प्रमाण पत्र व इनकी 01-01 फोटो प्रति स्वयं प्रमाणित की हुई व हाल ही में खीचें गये पासपोर्ट साईज के 08 रंगीन फोटो कार्मिक विभाग की अधिसूचना कमांक एफ-7 (1) डीओपी/ए-II/2019 दिनांक 20.10.2019 के कम में आर्थिक पिछड़ा वर्ग अभ्यार्थियों का आवेदन वर्ष से पूर्व के एक वित्तीय वर्ष अर्थात वर्ष 2022-23 आय का ऑन लाईन जारी प्रमाण पत्र, विवाहित होने पर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र अन्तिम शिक्षा ग्रहण करने वाले शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, दो राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र (छः माह से अधिक पुराने न हो एवं रिश्तेदार द्वारा जारी किया हुआ न हो) दो फोटो पहचान पत्र विशेष योग्यता प्रमाण पत्र (एनसीसी/होमगार्ड/डिप्लोमा), दहेज नहीं लेने सम्बन्धी शपथ पत्र, विवाहित हो तो दिनांक 01.06.2002 के पश्चात दो से अधिक संतान नहीं होने संबंधी शपथ पत्र एक से अधिक जीवित पति/पत्नी नहीं होने संबंधी शपथ पत्र आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित नहीं होने या सजायाफ्ता नहीं होने के सम्बन्ध में घोषणा पत्र, भूतपूर्व सैनिक होने की स्थिति में एनओसी/डिस्चार्ज प्रमाण पत्र/पेंशनर प्रमाण पत्र (पीपीओ की प्रति) विधवा के मामले में अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, तलाक शुदा होने की स्थिति में विवाह विच्छेद का दस्तावेज (न्यायालय की डिकी), धुमपान/ तम्बाकू सेवन नहीं करने का शपथ पत्र आदि समस्त प्रमाण पत्रों सहित एवं आवश्यक तैयारी के साथ दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को प्रातः 07 बजे तक रिजर्व पुलिस लाईन चित्तौडगढ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यार्थियों को इस संबंध में किसी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा। अभ्यार्थियों का उपस्थित देने के उपरांत बायोमेट्रिक सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। सभी अभ्यार्थीगण स्वास्थ्य परीक्षण तक रुकने की आवश्यक तैयारी के साथ आयेगें।