खरगोन। जिले के छात्रावासों में उत्कृष्ट व्यवस्थाएं प्रदान करने के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के प्रयासों के तहत सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या निरंतर प्रयासरत है।
सहायक आयुक्त आर्या नियमित रूप से छात्रवासों का निरीक्षण करने के साथ ही छात्र-छात्राओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर हॉस्टल की सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी लेकर व निर्देश देकर व्यवस्थाएं सुधारने में लगे हैं। इसी क्रम में गांधी जयंती पर सहायक आयुक्त आर्या अचानक महाविद्यालय अजजा छात्रावास खरगोन एवं उत्कृष्ट आदिवासी कन्या हॉस्टल खरगोन में पहुंचे। इस दौरान सहायक आयुक्त स्वच्छता कार्यक्रम एवं गांधी जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और छात्राओं के साथ भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से भोजन, आवास, सफाई व्यवस्था आदि की जानकारी ली। छात्राओं द्वारा अच्छी व्यवस्था की बात कही गई।