कटनी। प्रधानमंत्री शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम से कटनी जिले के 1 लाख 62 हजार 878 किसानों के खातों में सम्मान निधि की 18वीं किश्त के तौर पर 32 करोड़ 57 लाख 56 हजार रुपए भेजे हैं।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि और हितग्राही किसानों ने महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा और सुना। जिले भर की ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के सुनने की व्यवस्था की गई थी।
प्रधानमंत्री ने जिले के सभी 9 तहसीलों के पात्र किसान हितग्राहियों को प्रति हितग्राही 2 हजार रुपए के मान से किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त प्रदान की है। इसमें रीठी तहसील के 21 हजार 246 किसानों को 4 करोड़ 24 लाख 92 हजार रुपए किश्त के रूप में राशि खाते में भेजी गई।
जबकि बड़वारा तहसील के 15 हजार 439 किसानों के खाते में 3 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपए, बरही तहसील के 15 हजार 731 किसानों के खाते में 3 करोड़ 14 लाख 62 हजार रुपए और बहोरीबंद तहसील के 23 हजार 869 किसानों के खाते में 4 करोड़ 77 लाख 38 हजार रुपए की किश्त अंतरित की गई।
इसी प्रकार कटनी नगर तहसील के 8 हजार 866 किसानों के खाते में 1 करोड़ 77लाख 32 हजार रुपए, विजयराघवगढ़ तहसील के 27 हजार 549 किसानों के खातें में 5 करोड़ 50 लाख 98 हजार रुपए, ढीमरखेड़ा तहसील के 25 हजार 646 किसानों के खाते में 5 करोड़ 12 लाख 92 हजार रुपए, स्लीमनाबाद तहसील के 15 हजार 446 किसानों के खातें में 3 करोड़ 8 लाख 92 हजार रुपए और कटनी तहसील के 9 हजार 86 किसानों के खातें में 1 करोड़ 81 लाख 72 हजार रुपए की राशि भेजी गई।
इस दौरान एनआईसी में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, तहसीलदार बालकृष्ण मिश्रा, अधीक्षक भू-अभिलेख डॉ राकेश कुमार मौजूद रहे।