BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 3:47 pm
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर प्रतिबंध, जिला दण्डाधिकारी ने धारा 163 के तहत जारी किया आदेश, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋजु बाफना द्वारा जिले में लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता धारा 163 (पूर्व धारा 144 दप्रस) के तहत तहत जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में सोशल साईट्स- व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (एक्स) एवं अन्य सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों, चित्रों, वीडियों एवं ऑडियों आदि जिससे आमजन की भावना को आहत व किसी सम्प्रदाय विशेष की भावना उद्वेलित हो ऐसे संदेशों, पोस्ट के प्रसार पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 04 अक्टूबर 2024 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा धारा 163 के तहत आदेश दिया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन तथा ग्रुप से जुड़े यूजर धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट को प्रसारित नहीं करें और ग्रुप के यूजर को ऐसा करने से रोकें। ग्रुप एडमिन व्हाटसएप, फेसबुक एवं अन्य बनाये गये ग्रुप का मुखिया होता है, यदि उसके ग्रुप के कोई भी सदस्य आपत्तिजनक सामग्री पहुंचाने वाला अथवा संदेश, फोटो वीडियों ग्रुप में शेयर करता है तो ग्रुप एडमिन की जवाबदारी होगी। सोशल मीडिया पर आए संदेश कई बार षड़यंत्र के तहत भेजे जाते हैं अत: इन पर कोई भी प्रतिक्रिया देने के पूर्व इनकी सत्यता की जाँच करने का प्रयास करें। किसी भी अफवाह एवं भ्रामक सूचनाओं की पोस्ट को प्रसारित न करें।
यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत अभियोजन के लिये उत्तरदायी होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE