BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 3:55 pm
REPORT : हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, विशेष लोक अभियोजक संजय पाल मोरे ने पैरवी, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। द्वितीय अपर सत्र न्यायालय सेंधवा के द्वारा अपने फैसले में हत्या करने के आरोप में आरोपी सोमारिया पिता ज्ञानसिंग भीलाला नि. डेहरी फल्या फुलज्वारी जिला बडवानी को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 1000 रूपये के जुर्माना से दण्डित किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवी  संजय पाल मोरे सेंधवा (विशेष लोक अभियोजक) जिला बड़वानी द्वारा की गई।
 
अभियोजन मीडिया प्रभारी कीर्ति चौहान द्वारा बताया गया घटनाक्रम- 28 जून 2023 को दोपहर के समय मृतक सुमला उसकी मोटर सायकल से गॉव के सरपंच इकराम के यहॉ जाने का बोलकर घर से निकला तथा उसके पीछे-पीछे उसका भाई(फरयादी) भी अपनी मोटर सायकल से वझर मोबाइल में बैलेस डलवाने जा रहा था। डेहरी फल्या रास्ते में फुगरिया के खेत की मेढ के किनारे रोड़ पर आरोपी सोमारिया ने मृतक सुमला को रोक लिया और उससे विवाद करते हुये पत्थर उठाकर उसके सिर में मार दिया। जिससे मृतक मोटर सायकल सहित गिर गया फिर आरोपी सुमला ने पास में पड़ा हुआ एक बड़ा पत्थर मृतक के सिर में मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पीछे से मृतक का भाई तमास्या भी आ रहा था, उसने घटना देखी और पास मे काम कर रहे फुगरिया ने भी घटना देखी और दोड़कर मौके पर गये परन्तु तब तक आरोपी सोमरिया ने मृतक की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई तमास्या और चष्मदीद फुगरिया ने आरोपी सोमारिया को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने आकर मौके की कार्यवाही की और सोमारिया के विरूद्ध 302 भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। प्रकरण की विवेचना निरीक्षक तारा मण्डलोई द्वारा की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE