मनासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिम महाराष्ट्र से वर्चुअल माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त किसानों के खातों में हस्तांतरित की।
विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने इस अवसर पर जनपद पंचायत मनासा सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री का लाइव संवाद सुना और लाभाविंत किसानों को सम्मान कर उन्हें स्वीकृति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर विधायक माधव मारू मण्डल, अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ किरण आंजना, जनपद सदस्य विजय शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर मंचासीन थे।