BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 4:24 pm
BIG NEWS : गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना से नीमच जिले के 646 गांवों में हर घर नल से मिलेगा जल, एक लाख 70 हजार से अधिक घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन की 1798.05 करोड़ लागत की गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना का अस्‍सी फीसदी कार्य पूरा हो गया है। योजना का सम्‍पूर्ण कार्य पूरा कर, मार्च माह से नीमच मन्‍दसौर जिले के कुल 915 गांवों में हर घर नल से शुद्ध जल प्रदाय प्रारंभ कर दिया जावेगा। इसमें नीमच जिले के 646 गांव एवं मन्‍दसौर जिले के 269 गांव शामिल है।

महाप्रबंधक जल निगम जितेंद्र सिंह राणावत ने बताया, कि इस गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना से नीमच मन्‍दसौर जिले की 10 लाख 55 हजार 455 से अधिक जनसंख्‍या लाभांवित होगी। इसके साथ ही नीमच जिले के 6 व मन्‍दसौर जिले की 1 नगरीय निकाय को भी योजना से बल्‍क मात्रा में शुद्ध जल प्रदाय किया जावेगा। नगर परिषद जीरन को 2.0 एम.एल.डी., रतनगढ़ को 1.8 एम.एल.डी., अठाना को 0.9 एम.एल.डी., सरवानिया महाराज को 1.3 एम.एल.डी., सिंगोली को 1.5 एम.एल.डी., कुकड़ेश्‍वर को 1.6 एम.एल.डी. एवं नारायणगढ़ (मन्‍दसौर) को 1.7 एम.एल.डी. जल प्रदाय किया जावेगा। योजना के तहत निर्माण कार्य मैसर्स दिलीप बिल्‍डकान लिमिटेड भोपाल द्वारा किया जा रहा है।

गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के तहत 168.72 एम.एल.डी. क्षमता का ग्राम सालरामाला में एक इन्‍टरवेल एवं एप्रोच ब्रिज निर्माण का कार्य प्रगति पर है। रा वाटर पम्पिंग मैन पाईप लाईन 11.80 किलोमीटर बिछाने का कार्य भी प्रगति पर है। ग्राम बस्‍सी के समीप 136 एम.एल.डी. क्षमता का वृहद वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट निर्माण का कार्य भी 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण कर लिया गया है। क्‍लीयर वाटर पम्पिंग मैन पाईपलाईन बिछाने का कार्य 0.595 किलोमीटर में किया जा रहा है। पचास से 2100 किलोलीटर क्षमता के 21 क्‍लीयर वाटर सम्‍प निर्माण का कार्य भी तेजी से जारी है। योजना के तहत पचास से 650 किलोलीटर क्षमता के 316 आर.सी.सी. ओव्‍हर हैड टैंक निर्माण का कार्य प्रगति पर है। क्‍लीयर वाटर ग्रेविटी/मैन फीडर का कार्य 1754.89 किलोमीटर लंबाई में किया जा रहा है। इसमें से 1447.92 किलोमीटर पाईपलाईन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है।

इस योजना के तहत 4733.67 किलोमीटर लंबी जल वितरण पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें से अब तक 3766.20 किलोमीटर लंबी पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस योजना के तहत कुल 1 लाख 70 हजार 617 घरेलू नल कनेक्‍शन दिए जाना है। इनमें से अब तक 1 लाख 39 हजार 462 घरेलू नल कनेकशन प्रदाय किए जा चुके हैं। योजना के तहत विभिन्‍न निर्माण कार्यों के कारण 1147 किलोमीटर रोड़ कटिंग की गई थी। इसमें से अब तक 328.27 किलोमीटर रोड़ रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। शेष 819.455 किलोमीटर रोड़ रेस्‍ट्रोरेशन का कार्य भी तेजी से लगभग 50 टीमों द्वारा निरंतर किया जा रहा है। रेस्‍ट्रोरेशन का सम्‍पूर्ण कार्य नवम्‍बर तक पूरा कर लिया जाएगा। महाप्रबंधक जल निगम राणावत ने बताया कि गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना से माह मार्च 2025 के प्रथम सप्‍ताह से हर घर नल से शुद्ध जल आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE