BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 6:30 pm
KHABAR : जीरन में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत कार्यक्रम संपन्न, जागरूकता रैली का आयोजन, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वनमण्डलाधिकारी नीमच एसके अटोदे एवं उपवनमण्डलाधिकारी आरआर परमार के मार्गदर्शन में शनिवार को जीरन महाविद्यालय में वनविभाग टीम नीमच द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह एकसे 7 अक्टूबर के तहत निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, रैली तथा मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री के संदेश के वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संदेश का वाचन प्रोफेसर रणजीत सिंह चंद्रावत ने किया। तदपश्‍चात वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता के लिए रैली आयोजित की गई। इस मौके रेंज फॉरेस्ट ऑफीसर पीएल गहलोत, सब रेंज फॉरेस्ट ऑफीसर आशीष प्लास, वनरक्षक अर्पित शर्मा, अब्दुल सलाम, कृष्णपाल सिंह शक्तावत आदि उपस्थित थे।
 
वन्‍य जीव संरक्षण निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में क्रमश वंशिका कुंवर प्रथम, लक्ष्मी माली द्वितीय, कुमकुम टॉक तृतीय स्थान पर रही। ड्राइंग प्रतियोगिता में क्रमश कुमकुम टॉक प्रथम, प्रीति कुंवर द्वितीय, रेखा कुंवर तृतीय स्थान पर रही।

रैली जीरन कॉलेज प्रांगण सेप्रारंभ होकर, नगर के प्रमुख मार्गाे से होतेहुए वापस महाविद्यालय परिसर आकर रैली का समापन हुआ। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE