सीहोर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरियाने जानकारी दी कि नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन के अंतर्गत जिले के दिवाडिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मध्यप्रदेश के 10 टॉप चयनित स्वास्थ्य संस्थाओं में नेशनल पर मूल्यांकन कर चयन किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिवाडिया को एनक्यूएएस की स्कोर टेबल में 92.5 प्रतिशत क्वालिटी सर्टिफाइड किया गया है।