मंदसौर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर कपिल मेहता के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में 05 अक्टूबर, 2024 को, मेवाड़ आर्थाेपेडिक अस्पताल के उपरी तल पर संचालित प्रधान मंत्री विश्वकर्मा प्रशिक्षण केन्द्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुये जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार ने एन.डी.पी.एस. एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता कैसे और कौन प्राप्त कर सकता है, इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में उक्त प्रशिक्षण केन्द्र के संचालक विजय शर्मा सहित अन्य स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे।