BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 7:19 pm
BIG NEWS : राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि की अंतरित, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई।  इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 55 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 332.71 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में 450 रूपये गैस रीफिल योजना की 24 लाख से अधिक बहनों के खाते में 28 करोड़ की राशि अंतरित की गई।  मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले के एनआईसी कक्ष के साथ अन्य स्थानों से लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्ल खत्री सहित लाड़ली बहने वर्चुअली शामिल हुए। 
जिले की 247802  लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की गई 30 करोड़ रूपये से अधिक की राशी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के साथ ही जिले की 2 लाख 47 हजार 802 लाड़ली बहनों के खाते में 30 करोड़ 31 लाख 900 रूपये राशी अंतरित की गई। राशी अंतरण के साथ ही लाड़ली बहनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी और उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दिया।
जिले के 114820 पेंशन हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई 06 करोड़ से अधिक की राशि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के साथ ही जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 114820 हितग्राहियो के खाते में 06 करोड़ 88 लाख 77 हजार रूपये अंतरित किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE