BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 7:25 pm
BIG NEWS : भेरूंदा में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक, आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री सहित अनेक मंत्री होंगे शामिल, कलेक्टर ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। भैरूंदा में 08 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्राम विकास सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में  बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम के  सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे तथा समय से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की ।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले हितग्राहियों एवं गणमान्य नागरिकों के आने एवं उनके बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कार्यक्रम में पार्किंग, आगमन- निर्गम, डोम, बैठक,  पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बैठक तथा आने-जाने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए समय से पूर्व पूरी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के जिन हितग्राहियों को मुख्यमंत्री द्वारा मंच से लाभान्वित किया जाएगा, उनकी सूची एवं उपस्थिती पहले ही सुनिश्चित कर ली जाए।  उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के आगमन से लेकर उनके सुरक्षित घर वापसी तक के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से सम्पादित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई आईसीयू स्थापित करने के निर्देश दिए। ताकि आवश्यता पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, जिला पंचायत प्रभारी सीईओ एवं संयुक्त कलेक्टर नितिन टाले, संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत, आनंद सिंह राजावत, एसडीएम जमील खान, तन्मय वर्मा, स्वाति मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाह सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। जिले के सभी जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE