BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 7:47 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- संरक्षित खेती योजनांतर्गत कृषक निलेश पाटीदार ने उद्यानिकी फसलों से कमाया लाखों रूपये का मुनाफा, खरीदी एक जेसीबी गाड़ी, शुरू किया नया व्यवसाय, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत संरक्षित खेती योजनांतर्गत उच्च कोटि की सब्जियों की खेती ने ग्राम मांडन के कृषक निलेश पाटीदार की किस्मत बदलने का काम किया हैं। पारंपरिक खेती को छोड उद्यानिकी फसलों को अपनाकर किसान और उनके परिवार के चेहरें पर खुशी की मुस्कान छा गई। कृषक निलेश पाटीदार द्वारा बतलाया गया कि उनके पास लगभग 18.750 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जिसमें पहले वह पारंपरिक खेती करतें थे। फिर एक दिन उनके पास उद्यान विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी सुरेश ईनवाती आए उन्होने उन्हे पारंपरिक खेती छोड उद्यानिकी खेती करनें की सलाह दी। उद्यानिकी अधिकारी की बातें सुनकर पहले उन्होने 01 एकड़ का एक नेटहाउस बनवाया, जिसमें उन्हे उस वर्ष अच्छा मुनाफा प्राप्त हुआ। जिसे देखतें हुए उन्होने धीरे धीरे 03 और नेटहाउस बनवाए। इस वर्ष कृषक ने अपने 03 एकड़ के नेटहाउस में खीरा, ककडी लगाई और कुल 1050 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया। कृषक ने बतलाया की उसने अपनी उपज कों जयपुर और दिल्ली में लगभग 2700 रुपयें प्रति क्विंटल के मान से बेचा। इस प्रकार कृषक को लगभग 28 लाख 35 हजार रुपये प्राप्त हुए व कुल खर्चा लगभग 07 लाख का आया, इस प्रकार शेडनेट हाउस से कृषक ने लगभग 21 लाख 35 हजार का शुद्व मुनाफा कमाया।

कृषक नें अपने खेत पर लगभग 4 एकड में लगभग 4000 पौधें अमरुद के लगाये जिसमें उन्हे लगभग 700 क्ंिवटल अमरुद की उपज प्राप्त हुई, जिसें कृषक नें बक्से में पैकिंग कर दिल्ली में 4000 रुपयें प्रति क्ंिवटल कें मान से बेचकर लगभग 28 लाख रुपयें कमाये। कृषक द्वारा बतलाया गया कि बक्सें में पैकिंग करनें से उसे अन्य कृषक सें 10 रुपयें प्रति किलों के मान से अधिक मुल्य प्राप्त हुआ पर इस वर्ष पौधे को सहारा देने के लिए लोहे के एंगल व तार का स्ट्रकचर बनाने में अधिक खर्चा आया, जिसमें कृषक के लगभग 12 लाख का खर्चा हुआ और कृषक ने अपरुद की फसल सें 16 लाख रुपयें का शुद्ध मुनाफा प्राप्त किया। प्रकार कृषक द्वारा दोनो उद्यानिकी फसलों सें लगभग 37 लाख का मुनाफा कमाया। इन पैसों से कृषक ने एक जेसीबी गाडी खरीदी व अब खेती के साथ साथ जेसीबी गाडी सें एक व्यवसाय भी शुरु कर दिया। यह सब सिर्फ उद्यानिकी फसल से ही संभव हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार झाबुआ जिलें में उन्नत तकनीक से खेती को बढावा देने के लिए शेडनेट हाउस का एक कलस्टर तैयार करने के लिए उद्यान विभाग को निर्देशित कर समय समय समीक्षा की जा रही, जिसकें फलस्वरुप मात्र एक वर्ष में ही 80,000 वर्ग मीटर कें शेडनेट तैयार होंकर उच्च कोटि की खेती की जा रही है और 33,500 वर्ग मीटर के शेडनेट हाउस अभी निर्माणाधीन है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE