झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में जिले में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 2 से 8 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में 5 अक्टूबर 2024 को पीएम एकीकृत शा. बा. उ. मा. वि. रातीतलाई में मद्य निषेध संकल्प सप्ताह के अवसर पर नशा मुक्त मध्य प्रदेश थीम पर नुक्कड़ नाटक, नशा मुक्ति गीत प्रस्तुति सामूहिक नारे, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बच्चों द्वारा उक्त गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा भविष्य में अपने साथ अपने दोस्तों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबध्दता जताई। इस अवसर पर प्राचार्य रविन्द्र सिसोदिया, समग्र अधिकारी प्रियंक पाटीदार, कलाकार कुसुम भूरिया तथा सुमन सलाम तथा अन्य स्कूल कर्मचारी उपस्थित थे।