झाबुआ। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों को 1574 करोड़ की राशि का अंतरण दमोह जिले से सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस प्रकार जिले की 1 लाख 96 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को 240 लाख से अधिक राशि का हितलाभ प्रदान किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 332.71 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। जिसमे जिले के 65552 लाभार्थियों को 393.31 लाख से अधिक राशि का अंतरण किया गया।
रु. 450 में गैस सिलेण्डर रिफिल योजना के 24 लाख हितग्राहियों के खाते में 28 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई जिसमे झाबुआ जिले के कुल 23608 हितग्राहियों के खाते में 22 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर नेहा मीना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे एवं लाड़ली बहनों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और उज्जवला योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी राधुसिंह बघेल, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज सांवले, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी संजय पाटिल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।