BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 8:12 pm
KHABAR : शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ कला उत्सव का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विदिशा शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें विदिशा विधायक मुकेश टंडन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी शामिल हुए। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात गुरु वंदना की प्रस्तुति विद्यालय की छात्रा कुमारी अदिति चक्रवर्ती एवं अन्य विद्यार्थियों के द्वारा की गई।
विद्यालय प्राचार्य एवं कला उत्सव की नोडल अधिकारी डॉ दीप्ति शुक्ला ने बताया कि विकासखंड विदिशा, गंजबासौदा, ग्यारसपुर, नटेरन से कला उत्सव में प्रतिभागियों ने सहभागिता की है। आयोजन का उद्देश्य लोक कला संस्कृति से विद्यार्थियों को परिचित कराना एवं जागरूक करना है। आयोजन में लोक नृत्य एकल समूह, लोक नृत्य सामूहिक, गायन लोकगीत एकल समूह, गायन लोकगीत समूह, मूर्ति कला, चित्रकला एवं कहानी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय कला उत्सव में विधायक एवं मुख्य अतिथि मुकेश टंडन विधायक विदिशा के द्वारा विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा तथा शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की गठित कैबिनेट संसद को शपथ का वचन भी कराया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि प्रीति शर्मा द्वारा विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई और लोक नृत्य और लोकगीत की प्रस्तुति की भी को भी उनके द्वारा सराहा गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि वीर सिंह रघुवंशी ने भी आयोजन की सराहना की।
स्वागत उद्बोधन विद्यालय की प्राचार्य डॉण् दीप्ति शुक्ला के द्वारा दिया गया। जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्राचार्य शासकीय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतिभा बरसैयां, अलबीसिया तिर्की, कमलेश दुबे, लोकेश श्रीवास्तव एवं रामबाबू यादव के द्वारा की गई आयोजन का कुशल संचालन आभा पाराशर एवं सुरेंद्र रिछारिया के द्वारा किया गया।
समस्त चयनित प्रतिभागी 7 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। एकल संगीत गायन में अनुराग यादव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा समूह गायन में अदिति चक्रवर्ती शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विदिशाए एकल नृत्य में श्रम दांगी सीएम राइस विद्यालय ग्यारसपुर समूह नृत्य में पायल सोनी एवं समूह सी एम राइस ग्यारसपुर सहभागिता करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE