खनियाधाना। महिला जन जागरूकता अभिमन्यु अभियान की हुई शुरुआत खनियाधाना पुलिस ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर छात्राओं को सुरक्षा आत्म सुरक्षा के हित से बच्चों को बताया की राज्य शासन द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में यह अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक है वहीं थाना प्रभारी सुरेश शर्मा और पूरी पुलिस टीम ने शासकीय विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को बताया कि उनको अपनी सुरक्षा कैसे करनी है वह किसी भी परेशानी में ना आए उससे पहले बह पुलिस को फोन लगाए ओर थाना प्रभारी ने कहा कि महिला सुरक्षा अभिमन्यु अभियान के तहत पुलिस पूरी तत्परता से महिला एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है उन्होंने कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व अगर आप लोगों से अभद्रता करता है तो हमें बताएं हम तत्काल कार्रवाई करेंगे हमने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है हम प्रत्येक चौराहे पर एक बोर्ड बनाकर जिसमें विवेचक का फोटो बीट प्रभारी का मोबाइल नंबर भी रहेगा जिससे असुविधा ना हो वह तत्काल उन नंबरों पर सूचना दे सकता है हम तत्काल उस पर दंडात्मक कार्यवाही करेंगे वहीं दूसरीऔर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे छात्रों को भी महिला सुरक्षा अभिमन्यु अभियान के बारे में बताया कि बह अपने जीवन में शिक्षित रहकर कैसे आगे सार्थक कदम बढ़ाएं।