शाजापुर। जिला कलेक्टर महोदय रिजु बाफना के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान एवम परियोजना अधिकारी ललित राठौर जी के मार्गदर्शन में ग्राम खरदोंन कला हायर सेकंडरी स्कूल में शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा थीम अनुसार गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम शक्ति पूजन किया गया तत्पश्चात बालिकाओं को महावारी सुरक्षा एवं महावारी स्वच्छता पर समझाइश दी गई, मासिक धर्म के दौरान आने वाली समस्याओं,निवारण एवं पोषण की जानकारी दी गई तथा सेनेटरी नेपकिन के उपयोग के बारे में बताया गया। आंगनवाड़ी केंद्र पर दादी नानी सम्मान कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्राम में रहने वाली दादी एवं नानियो को सम्मानित किया गया ।उक्त कार्यक्रम में महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक संगीता मंडराई,कार्यकर्ता गिरिजा शर्मा,आशा पाटीदार,स्कूल के शिक्षक गण एवं सभी सहायिकाएं उपस्थित रही।