BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 10:22 am
BIG REPORT : विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज, एआईसीसी ने बनाई 2 समिति, बूथ कमेटी की करेगी समीक्षा, सही वर्किंग नहीं होने पर होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की दो सीटों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस ने दो सीटों के उपचुनाव को लेकर समिति बनाई है। एआईसीसी ने विजयपुर और बुधनी को लेकर दो कमेटी का ऐलान किया है। यह समिति बूथ कमेटी की समीक्षा करेगी। सही वर्किंग नहीं होने पर कार्रवाई होगी।


एमपी के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले की बुधनी पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी ) ने इन दोनों सीटों पर समितियों का ऐलान किया है।


इन्हें मिली जिम्मेदारी
राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को विजयपुर सीट का संयोजक बनाया गया है। वहीं जयवर्धन सिंह, लाखन सिंह यादव, नीटू सिकरवार कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। बुधनी विधानसभा सीट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को संयोजक बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा और शैलेंद्र पटेल कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।


सही वर्किंग नहीं करने पर होगी कार्रवाई
यह कमेटी कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच तालमेल बनाने का काम करेगी। ये समिति बूथ कमेटी की समीक्षा करेगी। कमेटी मंडल और बूथ से निरंतर संपर्क में रहेगी और जमीनी रिपोर्ट लेगी। सही वर्किंग नहीं होने पर पार्टी कार्रवाई करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, दोनों समितियों के संयोजक और सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।


बुधनी और श्योपुर विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव
गौरतलब है कि सीहोर की बुधनी सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान लोकसभा सदस्य बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मोदी सरकार ने उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री का दायित्व सौंपा है। जबकि विजयपुर सीट से कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत ने बीजेपी का दामन थाम लिया और मंत्री बनाए जाने पर विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। जिसके बाद इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE