BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 10:51 am
REPORT : जिला कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई दो कारों से हो रही थी बड़ी तस्करी, अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त  विक्रमदीप सांगर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित दल  द्वारा वृत धार में धार-मांडव मार्ग पर गश्त के दौरान  सलकनपुर गांव के मार्ग पर दो वाहन विपरीत दिशाओं में खड़े दिखाई दिए ।  शंका के आधार पर जाकर देखा गया तो चार व्यक्ति गत्ते की पेटियां एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में रख रहे थे, जो वाहन को आते देखकर भागने लगे, जिनका तत्काल पीछा किया गया एवम दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया परंतु दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहे । मौके से पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ करने पर अपना नाम अमित पिता स्व.कमललाल खोड़े निवासी गांधी कॉलोनी धार तथा सुमित पिता वीरेश खरे निवासी गांधी कॉलोनी धार बताया गया । भागने वालों में डस्टर वाहन के चालक  लखन पिता अभय खराड़ी निवासी संजय कॉलोनी धार तथा दूसरे आई 20 वाहन के चालक लखन आदिवासी निवासी किला पेट्रोल पंप के पीछे बताया ।  मौके पर  दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर 45 पेटी बोल्ट कैन बियर तथा 14 पेटी लेमाउंट कैन बियर की कुल 708 बल्क लीटर बियर जप्त की गई । डस्टर वाहन क्रमांक एमपी 09 सीपी 7816 तथा हुंडई आई 20 वाहन क्रमांक एमपी 09 सीजी 9255 को मौके पर पकड़ा गया बाद आरोपीगण अमित तथा सुमित को म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915(2000) की धारा  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE