BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 10:54 am
KHABAR : मांडू में चल रहे विकास कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करें, समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

धार। मांडू में चल रहे विकास कार्यों को समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। मांडू में इन्वेस्टर्स को आ रही समस्या का भी संबंधित अधिकारी निराकरण करें। ये निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मांडू में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में  सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, पर्यटन विकास निगम के कार्यपालन यंत्री परमार, एसडीएम शाश्वत शर्मा, तहसीलदार राहुल गायकवाड, डीटीसीसीसी के प्रवीण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर मिश्रा ने मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाए जा रहे टॉयलेट, कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग कार्यों का अवलोकन कर उनकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने मांडव में निर्मित होने वाले होटल और अन्य व्यवसाईयों, इन्वेस्टर्स को आ रही कठिनाइयों के संबंध में मौके पर जाकर उनके निराकरण हेतु राजस्व अधिकारियों तथा पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में मांडू एवं आसपास के क्षेत्र में जल की आपूर्ति के संबंध में बनाई जा रही योजना को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए। 

कलेक्टर मिश्रा ने ट्राईबल कैफे का भी अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मांडू में हेरिटेज पथ के अवलोकन के दौरान कलेक्टर मिश्रा द्वारा ई-रिक्शा चालकों से चर्चा की गई एवं ई-रिक्शा की सवारी भी की। उन्होंने आगामी एक सप्ताह में मांडू के सभी साइन बोर्ड में एकरूपता लाने हेतु तथा हेरिटेज पथ के सभी भवनों को एक ही रंग में पुताई करने हेतु सीएमओ एवं पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE