नीमच। जिले की जनता जो कि गुदा रोग जैसे पाइल्स, फुस्तुला (भगन्दर), फिशर एवं पिलोनीडल साइनस जैसे रोगो से पीड़ित है, उनके लिए लेजर पद्धति (बिना दर्द और बिना चीरफाड़) द्वारा उपचार हेतु निशुल्क वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। वीरेंद्र कुमार साखलेचा मेडिकल कॉलेज से संबंधित जिला अस्पताल में गुदा रोग की अत्याधुनिक तकनीक से उपचार से संबंधित वर्कशॉप आयोजित की जा रही है।
इसमें गुदा रोग जैसे फिस्टुला, पाइल्स, फिशर, पिलोनाइडल साइनस के उपचार हेतु अत्याधुनिक लेज़र मशीन से ऑपरेशन की बारीकियां बताई जाएगी। यह सीएमई मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अरविंद घनघोरिया (सर्जन) के मार्गदर्शन में आयोजित की जायेगी, एवं 8 से 10 ऑपरेशन किये जायेगेl
सर्जरी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र स्वरूप ने बताया कि सभी ऑपरेशन डॉ अरविन्द घनघोरिया डीन द्वारा किये जायेगे। ज्ञात रहे कि डॉ घनघोरिया लेज़र पद्द्ति के सुविख्यात सर्जन है। मशीन नई दिल्ली से 2 दिवस के लिये नीमच आ रही है।
कार्यशाला में नीमच शहर के सभी सर्जन्स को लेज़र की बारीकियां सिखाई जायेगी l
ये वर्कशॉप मंगलवार एवं बुधवार को समय प्रात: 9 से 3 बजे तक आयोजित की जायेगी। लेजर पद्धति से ऑपरेशन का नि:शुल्क लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार प्रात: 9 बजे से OPD कमरा नं 6 में शुरू हो जाएंगे। ऑपरेशन में पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। ये जानकारी मेडीकल कॉलेज के डॉ निशांत गुप्ता ने दी।