बड़वानी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एन.एल.गुप्ता एवं आई.क्यू.ए.सी कोर्डिनेटर डॉं. जगदीश मुजाल्दे, ग्रंथालय प्रभारी डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा के मार्गदर्शन में ग्रंथालय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत ई-ग्रंथालय का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण महाविद्यालय के अतिथि ग्रंथपाल कृष्णु कुमार यादव द्वारा दिया गया।
यादव ने महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं छात्राओं को ई-ग्रंथालय 4.0 सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी देते हुए सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध ऑनलाईन बुक्स को एक्सेस करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एन.एल.गुप्ता ने ग्रंथालय की महत्व को समझाते हुए छात्राओं को प्रतिदिवस ग्रंथालय में अध्ययन करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. कविता भदौरिया, डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा, डॉ. जगदीश मुजाल्दे, डॉ. मनोज वानखेड़े, डॉ. रविन्द्र बरडे, डॉ. महेश कुमार निंगवाल, डॉ. दिनेश सोलंकी, डॉ. सुनिता भायल, डॉ. प्रियंका देवड़ा, प्रो. सीमा नाईक डॉ. विक्रम सिंग भिड़े, डॉ. इन्दु डावर, डॉ. शोभाराम वास्केल सहित महाविद्यालयीन समस्त स्टॉफ एवं छात्राएॅ उपस्थित रही।