बड़वानी। दानोद निवासी युवक सरदारसिंग का 08 दिन पहले बाइक से एक्सीडेंट हुआ था। पहले मरीज को परिजन निजी अस्पताल में भर्ती हुआ जहां उसे पौने दो लाख रुपये का खर्चा बताया। बाद में मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती हुआ जहां विशेषज्ञ डाक्टर्स ने देखा कि मरीज के चेहरे, जबड़ा, कंधा एवं हाथ की उंगलिया कुल मिलाकर 10 से ज्यादा हड्डियों में फ्रेक्चर था। मेक्सीलों फेसियल सर्जन डॉ. अमित वर्मा एवं डेंटल सर्जन डॉ. विजयालक्ष्मी बालक ने चेहरे एवं जबड़े का आपरेशन किया एवं आर्थाेपेडिक्स सर्जन डॉ. जीएस सोलंकी ने कंधे एवं उंगलियों का आपरेशन 3 से 4 घंटे तक कर हड्डियों को जोड़ा।
सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे ने बताया कि मरीज अभी स्वस्थ्य है, परिजनों ने अस्पताल एवं ओटी टीम का आभार व्यक्ति किया व उन्होने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नही थी कि वे इतना महंगा ईलाज करवा पाते और ना ही उनके पास आयुष्मान कार्ड था, ऐसे में जिला चिकित्सालय में इस तरह के आपरेशन सुचारू रूप से हो रहे है।