बड़वानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलावद में 18 अक्टूबर को जिला दृष्टि हीनता नियंत्रण समिति बड़वानी एवं शंकरा आई सेंटर इन्दौर के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरूण वास्कले से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में मोतियाबिंद मरीजों को कैम्प स्थल से शंकरा आई सेंटर इन्दौर निःशुल्क बस द्वारा ले जाया जायेगा। मरीजो को चाय, नाश्ता, भोजना, आपरेशन, दवाईयां, चश्मा आदि निःशुल्क मिलेगा। मरीज अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कापी अनिवार्य रूप से लेकर आये।