BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2024, 11:37 am
NEWS : शीघ्र ही शुरू होगा झालावाड़ का कोलाना एयरपोर्ट, अंतिम चरण से पहले विशेषज्ञों के दल ने किया निरीक्षण, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

झालावाड़। कोलाना एयरपोर्ट का निर्माण अब अंतिम चरणों में है। इस एयरपोर्ट के निर्माण को बारीकी से देखने तथा आने वाले समय में त्रुटियों को दूर करने के लिए विशेषज्ञों के एक दल द्वारा कोलाना हवाई पट्टी का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने 120 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार पर रनवे पर कार को दौड़ा कर देखा तथा गहनता से पूरे रनवे का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त आने वाले समय में यहां जो संभावनाएं हैं उनको लेकर भी तो विशेषज्ञों द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को राय और निर्देश दिए गए।
हवाई अड्डे को ए श्रेणी से सी श्रेणी तक ले जाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई तथा आने वाले वक्त में यहां क्या-क्या सुविधा और विकसित करनी होगी उनको लेकर भी बातचीत की गई। विशेषज्ञों के दल ने बताया कि यहां बोइंग 747 जैसे बड़े विमान उतारे जा सकेंगे तथा रनवे पर अंतिम परत डाले जाने का काम चल रहा है जिसके बाद यह रनवे पूरी तरह से विमान उतरने के लिए तैयार हो जाएगा।
45 मीटर चौड़ा और 3 किलोमीटर लंबा है रनवे-
झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी कि यदि बात की जाए तो उसकी लंबाई 3 किलोमीटर से कुछ अधिक है, वहीं चौड़ाई 45 मीटर है। विशेषज्ञों की राय के अनुसार इस हवाई पट्टी पर बोइंग 747 जैसे विमान उतारे जा सकेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार इस हवाई पट्टी की लंबाई किसी भी बड़ी एयरबस को उतारने के लिए पर्याप्त है। लेकिन चौड़ाई 45 मीटर होने के कारण यहां बोइंग 747 तक ही उतार पाएंगे। उससे ज्यादा बड़े विमान उतारे जाने के लिए हवाई पट्टी की लंबाई 60 मीटर होना जरूरी है।
लाइटिंग और रनवे संचालन हेतु दिए सुझाव-
कोलाना हवाई पट्टी के दौरे पर आए विशेषज्ञों के दल ने हवाई पट्टी पर की जाने वाली लाइटिंग और रनवे की सेंटर लाइन तथा एलाइनमेंट एवं लेवल को लेकर बारीकी से निरीक्षण किया और आने वाले समय में काम किस तरह से करवाना होगा इसके बारे में बताया। दल के सदस्यों ने बताया कि यहां बड़ी उड़ने शुरू होने से पहले रनवे की लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी जो की किसी भी एयरपोर्ट के संचालन का काफी महत्वपूर्ण अंग है। विशेषज्ञों ने बताया कि दो प्रकार की लाइटिंग व्यवस्था की जाती है एक में खराब मौसम में विमान नहीं उतर पाएंगे तथा दूसरी में खराब मौसम में भी विमान उतारे जा सकते हैं। लाइटिंग व्यवस्था किस प्रकार की होगी इस बारे में यहां पर प्रकाश की स्थिति के आंकड़े देखने के बाद स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
ऑब्सटेकल सर्वे (बाध सर्वेक्षण) का सुझाव-
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हुकुमचंद मीणा ने बताया कि विशेषज्ञों के दल ने सभी चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा जो थोड़ा बहुत कमियां पाई गई उनको अंतिम चरण में दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के दल ने बाधा सर्वेक्षण का सुझाव दिया है तथा अंतिम चरण के काम को पूरा करने से पहले बाधा सर्वेक्षण करवाया जाएगा ताकि आने वाले समय में सभी काम सुचारू रुप से पूरा हो सके और आमजन को इसका लाभ मिले।
इनका कहना है-
विशेषज्ञों के दल द्वारा हवाई पट्टी का दौरा किया गया है जिसमें रनवे और लाइटिंग के विशेषज्ञ झालावाड़ पहुंचे, जिन्होंने आगे होने वाले कार्य हेतु अपने सुझाव दिए हैं जिनको ध्यान में रखते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा- 
हुकुमचंद मीणा, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग झालावाड़। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE